भाटापारा

पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति भेजा गया जेल

भाटापारा – शहर के संतमाता कर्मा वार्ड में पत्नी के साथ मारपीट कर चाकू से प्राणघातक चोट पहुंचाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शहर पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थीया अंजनी ध्रुव द्वारा शहर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेरी बेटी लक्ष्मी ध्रुव का पति अजय ध्रुव मेरी बेटी को छोड़कर किसी दूसरी औरत को पत्नी बनाकर रखा है। 5 जून को रात्रि 12:30 बजे अचानक अजय ध्रुव मेरे घर आया और लाइट बंद कर मेरी बेटी लक्ष्मी की हत्या करने की नीयत से चाकू से सिर के पीछे, दोनों हाथ, कमर में लगातार वार प्राणघातक चोंट पहुंचाया है।

रिपोर्ट के आधार पर शहर थाना में अपराध क्र. 289/2024 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय ध्रुव उर्फ गोलू पिता अशोक ध्रुव (36) निवासी मुंशी इस्माइल वार्ड को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ पर उसके द्वारा अपनी पत्नी लक्ष्मी ध्रुव को चाकू से गंभीर रूप से एवं प्राणघातक चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया है। आरोपी अजय ध्रुव को जेल भेजागया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button