बलौदाबाजार

बलौदाबाजार क्षेत्र की घटना जीजा और भांजे ने मिलकर अपने ही रिश्तेदार को उतारा मौत की घाट

थाना हथबंद पुलिस द्वारा ग्राम बिलाईडबरी में एक व्यक्ति की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

जमीन विवाद पर से आरोपियों द्वारा बांस का डंडा, टंगिया, मिट्टी का ढेला आदि से मारकर मृतक संतराम की, कर दी गई हत्या

रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को किया गया गिरफ्तार

प्रार्थी लेख राम निवासी ग्राम बिलाईडबरी द्वारा थाना हथबंद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23.06.2024 को मैं और मेरे पिताजी संतराम, मेरी दादी की जमीन में बुवाई कर रहे थे, कि इसी बीच रिश्ते में मेरे जीजा ओमप्रकाश एवं भांचा गोपाल हाथ में डंडा, टंगिया लिए गाली गलौज करते हुए खेत तरफ आए एवं इस खेत में कैसे बुवाई कर रहे हो बोलकर, धमकाते हुए मेरे पिता संतराम के साथ मारपीट शुरू कर दिए।इस बीच मैं बचाव करते हुए एवं सहयोग मांगने के लिए गांव तरफ आया। तत्पश्चात गांव वालों को लेकर मैं वापस खेत पर आया तो देखा कि मेरे पिता संतराम खेत में चित्त अवस्था में पड़े हुए हैं, उनकी एक उंगली कटी हुई है तथा सिर में कटने का निशान है एवं खून निकला हुआ है तथा उनकी मृत्यु हो गई है। पास में ही बांस का डंडा, मिट्टी का ढेला आदि रखा हुआ है।

कि रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्र. 130/2024 धारा 294,302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना हथबंद पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर मृतक संतराम की मारपीट कर हत्या करने वाले 02 आरोपी पिता-पुत्र ओम प्रकाश एवं गोपाल को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर दोनों आरोपियों द्वारा जमीन विवाद पर से लाठी, मिट्टी का ढेला एवं टंगिया से मारपीट करते हुए मृतक संतराम की हत्या करना स्वीकार किया गया है कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

  1. ओमप्रकाश उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईडबरी थाना हथबंद
  2. गोपाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिलाईडबरी थाना हथबंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button