
10 साल के बेटे के सर से मां-बाप का साया हटा
कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना शनिवार की है।
घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनगांव रोड़ आदर्श नगर में हुई।
मृतक की पहचान दुर्योधन महंता और उनकी पत्नी भारती महंता के रूप में हुई।
शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे भारती महंता घर में लगाए गए तार पर कपड़े सुखा रही थीं कि तभी अचानक उन्हें करंट लग गया।
मूलतः उड़ीसा का रहने वाला दुर्योधन अपनी पत्नी भारती और 10 साल के बेटे के साथ निवास करता था। कुसमुंडा खदान में ठेका कंपनी में कार्यरता दुर्योधन सुबह के वक्त नहा कर घर के बाहर पोल से लगे तार पर कपड़ा सुखा रहा था। तभी अचानक से कपड़ा सुखाने वाले तार में करेंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर चिपक गया। पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी हुई, तो आनन फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के वक्त मृतक दंपति का 10 साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है।




