लवन

गरीब , किसान , युवा एवं महिलाओ की समृद्धी और विकसित भारत के संकल्पो को पुरा करने वाला बजट : उत्तम साहू

लवन.भाजपा लवन मंडल के उत्तम साहू ने कहा की लोकसभा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत किया गया । उत्तम साहू ने बजट का स्वागत करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व एवं सब का साथ सब का विकास के लक्ष्य को समर्पित यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ती देने वाला है। विकसित भारत के संकल्पो उन्होने इसे गरीब, किसान, युवा और महिलाओ के सशक्तीकरण की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उत्तम साहू ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे यह बजट समावेशी और सर्वस्पशी है । यह देश के गांव गरीब किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है । यह बजट 2024- 2025 यह एक आत्मनिर्भर विकसित भारत की आधारशिला को मजबूत करेगा जो गरीबो महिलाओ, युवाओ किसानो मध्य वर्ग और जरूरत मंद समुहो के सशक्तीकरण की दिशा मे अत्यंत प्रभावी होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button