लवन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

( रॉकी साहू लवन ) राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत लवन में उत्साह का माहौल रहा। अभियान का औपचारिक शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन पहुंचकर किया गया।

अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने नन्हे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य अमला रहा तैनात कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. नवदीप बांधे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा क्षेत्र के हर बच्चे तक पहुँचने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी, एएनएम और मैदानी स्तर पर सक्रिय मितानिन दीदियाँ भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button