
राकी साहू लवन- नगर में सुनाराम साहू (खुशरू मंडल ) के घर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में देवकर से पधारे महाराज डॉ प्रेम नारायण शर्मा के द्वारा कथा के पांचवे दिन सोमवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया।श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में सोमवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर वविशेष प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया ।




