
मस्तूरी- समीपस्त ग्राम मचहा संकुल केंद्र ( बहतरा ) विकासखंड मस्तूरी जिला बिलासपुर में एक प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक संतोष कैवर्त दिनदहाड़े स्कूल में शराब पी रहे हैं। शिक्षक का दारू पीते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्राथमिक शाला के शिक्षक स्टाफ के सामने शराब पी रहे हैं और कह रहे हैं कि जिसे भी बताना है बता दो।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक हमेशा लेट से आते हैं और स्कूल में भी दारू पीते हैं। कहा कि हमारी मर्जी हम दारू पी रहे हैं। और मैं तो रोज पिता हू।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्हे कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया है.



