लवन

अहिल्दा समिति के कर्मचारियों ने पौधे लगाने के बाद उसकी सुरक्षा का लिया संकल्प

जीवन रक्षा के लिए बहुत जरूरी है पौधे लगाना पेड़ बचाना

राकी साहू लवन। प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति अहिल्दा के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सहकारी समिति परिसर में 5 जुलाई शुक्रवार को फलदार एवं छायादार के 100 पौधों का वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। परिसर में जामुन पीपल बरगद आम नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर अहिल्दा के समिति प्रबंधक मेष कुमार साहू ने कहा कि परिसर में उनके द्वारा करीब 100 पौधा लगाया गया जिसमें फलदार व छायादार किस्म के पौधे शामिल है। इस प्रकार के पौधे समिति परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से लगाए गए। समिति प्रबंधक साहू ने कहा कि हम सभी को पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधे लगाना, पेड़ बचाना बहुत जरूरी है। बिना पेड़-पौधों के हमारी संस्कृति की परिकल्पना नहीं की जा सकती। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पोधे मदद करते है, ये हवा को शुद्व करते है, पानी को संरक्षित करते है, जलवायु नियंत्रण में मदद करते है। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते है और अन्य तरीको से पूरे पर्यावरण को लाभ पहुंचाते है। ग्राम अहिल्दा निवासी एवम भाजपा लवन मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पेड़ो के बिना पृथ्वी में जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता। हमारे दैनिक जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है। वृक्ष से हमेें छाया आक्सीजन एवं प्रकृति को हरा भरा रखते है। यादव ने कहा कि सभी का पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधे लगाना, पेड़ बचाना बहुत जरूरी है। बिना पेड़-पौधों के हमारी संस्कृति की परिकल्पना नहीं की जा सकती।

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय यादव रघुराम वर्मा, संस्कार सामाजिक संगठन कार्यकर्ता छबीराम साहू, अरूण साहू, कपुर साहू, चन्द्र विजय सेन, मुकेश साहू, नरेश साहू, गोविन्द साहू, सुखचंद, अनिल वर्मा, विश्राम वर्मा, पंचराम साहू समिति के कर्मचारीगणों में मेष कुमार साहू समिति प्रबंधक, मुकेश कुमार, पुसरंजन, छन्नू साहू, संतोष कुमार सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button