पलारी

डोमार साहू (गिधपुरी) ग्राम – सरसेनी में आयोजित गायत्री यज्ञ में आशीर्वाद लेने पहुंचे कसडोल विधायक संदीप साहू, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए किए 05 लाख की घोषणा

कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री संदीप साहू जी पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसेनी पहुंचे।जहां उन्होंने गायत्री प्रज्ञा पीठ के तत्वावधान में आयोजित 04 दिवसीय गायत्री यज्ञ कार्यशाला के तृतीय दिवस प्रवचन दीप यज्ञ में शामिल होकर मां गायत्री के तैल चैत्र में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना किए। इस दौरान महासमुंद से कथा प्रवचन के लिए पहुंचे बहनों के श्रीमुख से मां गायत्री कथा का रसपान किया। और अपने संबोधन में कहा की मां गायत्री का आशीर्वाद पूरे विश्व में फैला है। विश्व के कोने कोने में अनेक ऐसे अनुयायी है जो समय समय पर समाज में धार्मिक जनचेतना का प्रसार करते हुए,समाज कल्याण में अपनी सेवा दे रहे है। उन्होंने महान गायत्री भक्त युगपुरुष पंडित श्री राम आचार्य जी की विचारों पर चलने के लिए कहा। गायत्री प्रज्ञा पीठ की मांग पर उन्होंने आश्रम निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के रूप में 05 लाख रुपए राशि की घोषणा की।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ साहू सरपंच टिकेश्वर देवांगन युवा कांग्रेस नेता ऋषि साहू युका ब्लॉक अध्यक्ष हर्षू वर्मा युवा नेता काशी घृतलहरे सहित गायत्री प्रज्ञा पीठ समिति के अध्यक्ष बिसौहा राम साहू अजुराम साहू मोहित कुरुवंशी तेजराम साहू जोहित कुरुवंशी नरेश साहू मनहरन साहू पंच पुनाराम साहू दुर्गेश साहू घनश्याम साहू गोवर्धन साहू कमल साहू सहित प्रज्ञा पीठ समिति सदस्य गांव की माताएं बहनें युवा साथी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
संवादाता डोमार साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button