

राकी साहू .जय बजरंग मानस व फाग समिति वार्ड नं.61, भाठागाव रायपुर द्वारा भीमसेनी एकादशी के पावन पर्व पर 24 घंटा अखण्ड रामायण समारोह का सफल आयोजन किया गया जिसमे कुल 22 मंडलीयो द्वारा 24 घंटा रामायण पाठ का वाचन किया गया।आयोजन समिती द्वारा बताया कि यह 24 घंटा अखंड रामायण समारोह का लगातार 65 वा वर्ष है समारोह में मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन,स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा मंत्री, अध्यक्षता रवि सोनकर भाठागाव, राज सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए



