बलौदाबाजार

बलौदा बाजार के पुराने तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग

बलौदा बाजार -शहर स्थित पुराने तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि आग एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी और देखते ही देखते तहसील कार्यालय तक पहुंच गई जानकारी के अनुसार वर्ष 1905 में बने इस तहसील कार्यालय भवन की ऊपरी संरचना लकड़ी और खपरैल से बनी हुई थी। लकड़ी का सपोर्ट होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को भवन की कुछ दीवारें भी तोड़नी पड़ीं।

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने सबसे पहले महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों के साथ प्रशासन और पुलिस की टीम ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में कार्यालय के कुछ कंप्यूटर सिस्टम जलकर नष्ट हो गए हैं।

वहीं एसडीएम ने बताया कि रिकॉर्ड रूम सुरक्षित है और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आगजनी से कौन-कौन से रिकॉर्ड प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button