लवन

विद्युत दर में बढ़ोतरी एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

राकी साहू लवन.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विद्युत दर में बढ़ोतरी एवं ग्रामीण एवं शहर अंचल में बार-बार अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन द्वारा सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ने बताया कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा प्रदेश भर में बार बार हों रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय लवन में हम सभी कांग्रेसियों द्वारा 8 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया उक्त धरना प्रदर्शन में गुरुदयाल यादव (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन ) देवीलाल बार्वे (महामंत्री जिला कांग्रेस बलौदाबाजार )प्रताप डहरिया -उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग, मृत्युंजय वर्मा, बीरेंद्र बहादुर कुर्रे, कमलनारायण प्रजापति, ओमप्रकाश प्रभुवा, प्रवीण टंडन,मुरारी साहू, अजय बार्वे, श्यामू विश्वकर्मा,रज्जु वर्मा,विक्रांत यादव, संतराम साहू, गोवेर्धन यादव, संजय वैष्णव, संतोष पटेल आदि कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button