बलौदाबाजार लवन

भदरा मिश्राइनडीह में हुआ मड़ाई मेला का आयोजन

लवन. क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदरा मिश्राइनडीह में गत दिवस मड़ाई मेला कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि धनीराम धीवर, अध्यक्षता सरपंच रोहित निषाद विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुशल वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा थे मड़ाई मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव ने कहा की इस गांव में यह मड़ाई मेला का आयोजन प्रथम बार किया गया जो अत्यंत हर्ष का विषय है और आगे प्रतिवर्ष मड़ाई मेला का आयोजन होते रहे हमारे छत्तीसगढ़ में मड़ई मेला को एक प्रमुख त्योहार माना जाता है मड़ई त्यौहार लोगों के जीवन को खुशियों से भर देता है यह त्यौहार न सिर्फ मजेदार और मनमोहक है बल्कि यह राज्य की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को भी दर्शाता है यादव समाज के लोगो के साथ साथ सभी समाज के लोग इस मड़ाई मेला को काफी उत्साह और आनंद के साथ मनाते हैं इस दौरान यादव समाज अध्यक्ष शंकर यादव ,भाजपा मंडल लवन अध्यक्ष विजय यादव, जिला महामंत्री प्रशांत यादव, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी मनोज यादव ,सूढ़ेला सरपंच पुष्पेश साहू उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button