लवन

गजेंद्र का अग्निवीर में चयन होने पर हर्ष

लवन – ग्राम सरखोर के गजेंद्र कुमार साहू का अग्निवीर इंडियन आर्मी में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। गजेंद्र साहू ने बताया कि बचपन से ही उन्हें देश की सेवा करने, आर्मी में जाने का शौक था। गांव के ही अजय पैकरा जिनका पिछले वर्ष आर्मी में चयन हुआ उनसे भी आर्मी की तैयारी हेतु सामान्य प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल में सम्पन्न हुई। पश्चात आर्मी की तैयारी प्रारंभ कर दिया और अग्निवीर में चयन हो गया। जल्द जॉइनिंग लेटर भी प्राप्त हो जाएगा। गजेन्द्र गरीब कृषक परिवार से है। उनके पिता निर्मल कुमार साहू एक किसान, माता रामाकांति साहू गृहणी एवं बड़ा भाई जय प्रकाश साहू दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। उनके चयन पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button