कसडोल

कसडोल क्षेत्र के मड़कड़ा में मर्डर पुलिस जाँच मे जुटी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले मे दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना में मड़कडा गांव में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम झबड़ी और ग्राम मड़कडा गांव के लोगों के बीच पुरानी रंजिश को चलते विवाद चल रहा था जिसने बीती रात हिंसक रूप धारण कर लिया। इस घटना में झबड़ी निवासी मृतक नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक अपने दोस्तों के साथ मडकड़ा निवासी लकी केवट और अजय केवट के साथ जमकर मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत कसडोल थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बीती शाम आरोपित अजय केवट और लकी केवट ने त्रिलोक चंद कौशिक और उसके दोस्त पर गांव के पास तेज धारदार हथियार से हमला कर मर्डर कर दिया। इसके बाद घायल युवक को कसडोल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक और अन्य युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

इस घटना से आक्रोशित ग्रमीणों ने गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारियों के वाहन पर पथराव भी किया। बाद में उन्हें समझाबुझाकर शांत किया गया और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विवाद के बाद कसडोल थाना के मड़कडा गांव में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेर लिया और पथराव किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर माहौल को शांत किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जाँच में जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button