बिती रात हथनेवरा व फ़ोर लेने के मध्य दुर्गा मंदिर के पास सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत ..

बिती रात हथनेवरा व फ़ोर लेने के मध्य दुर्गा मंदिर के पास सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत ..
जांजगीर चांपा (शक्ति ) – आयें दिन सड़क दुघर्टना बढ़ती ही जा रही कुछ स्थानों पर बड़ी वाहनों का अनियंत्रित होना चालकों का तेज़ रफ़्तार से वाहन चलाने की वजह से दुर्घटना तो कही शराब सेवन करके दोपहिया दौड़ाने से आये दिन दुर्घटना तेज़ी से बढ़ रही है।
सरकार द्वारा निर्देशित और कानून मोटी करने के बाद भी लोग ना सीट बेल्ट लगा रहें हैं , ना हेल्मेट प्रयोग कर रहे असावधानी की वजह से सीधा जान से हाथ धोडा पड़ रहा है पर लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं ।

बिती रात हथनेवरा व फ़ोर लेन चांपा बिर्रा मुख्य मार्ग में दुर्गा मंदिर के पास बड़ी दुर्घटना हुई फोर लेन की ओर से आ रही बड़ी ट्रेलर के चपेट में मोटरसाइकिल में सवार युवक आ गये और वही उनकी मौत हो गई पास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना किया गया पुलिस की टीम द्वारा शव को चांपा अस्पताल ले जाया गया ।।
बताया जा रहा है की दोनों युवक आमापाली गांव के निवासी हैं चांपा किसी दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थें।। और वापस आते वक्त ये घटना घटित हुई।। चश्मदीदों का कहना है की दोनों युवक नशें में थे जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और यह घटना हुई , मौके से बड़ी वाहन का ड्राइवर फरार हो गया पुलिस की टीम पहुंची और मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया गया ।
संवाददाता _ लोकनाथ साहू / मनमोहन




