प्रधानमंत्री मोदी

दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

रायपुर -दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया.
इस ट्रेन की नियमित सेवा 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी. यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और यात्रियों को हाई-स्पीड ट्रैवल का नया अनुभव प्रदान करेगी. इस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होंगे. नई वंदे भारत भगवा रंग के साथ चलेगी, जो नारंगी रंग की है. साथ ही पुराने मॉडल की तुलना में इसके फीचर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं।
16 कोच के साथ चलेगी यह ट्रेन ।

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 6:08 बजे रायपुर व 6:38 बजे महासमुंद पहुंचेगी. इसके बाद 7:15 को ओडिशा के खरियार रोड, 8 बजे कांटाबांजी, 8:30 को टिटिलागड़, 8:45 बजे केसिंगा और 10:50 को रायगढ़ा पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन 11:30 बजे आंध्रप्रदेश के पार्वती पुरम, 12:35 को विजयनगरम और वहां से दोपहर 1.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी. विशाखापट्नम से वहां से दोपहर 2.50 को वापसी के लिए रवाना होगी. यहां से निकलकर 3:33 बजे विजयनगरम, शाम 4:36 बजे पार्वती पुरम, 5:13 बजे रायगढ़ा, 6:50 बजे केसिंगा, 7:05 को टिटलागढ़, 7:35 को काटाभांजी, 8:20 को खरियार रोड, 9 बजे महासमुंद, 10:19 को रायपुर और रात 10.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button