महासमुंद

धान के पैसे के लिए मर्डर,4 लोगो ने युवक को मारकर जमींन में गाड़ा

बागबाहरा थाना महासमुंद जिले में एक नाबालिग समेत 4 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या दी। उसके बाद हत्यारों ने उसके शव को जोंक नदी के किनारे गाड़ दिया। मृतक का हार्वेस्टर से धान कटाई के पैसों को लेकर चारों से विवाद हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, बागबाहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेवाती निवासी महेश कुमार घृतलहरे 7 मई से लापता था। जिसकी सूचना परिजनों ने गांव के कोटवार को दी। इसी बीच 8 मई को उन्हें सूचना मिली कि, जोंक नदी के किनारे कुछ दबा हुआ है। जिसकी जानकारी कोटवार ने बागबाहरा थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को दी। खबर मिलते ही पुलिस कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ घटना स्थल रेवा पहुंचे। जहां कब्र खोद कर महेश धृतलहरे की लाश निकाली गई और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई। जिसके बाद लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बागबाहरा भेज दिया गया।

मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा हत्यारे और युवक के बीच जमकर लड़ाई और मारपीट हुई, जिसके निशान और खून के छीटे मिले हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने 3 संदिग्धों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की। जिसमें तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, महेश धृतलहरे से पुरानी रंजिश के अलावा हार्वेस्टर से धान कटाई के पैसे को लेकर 7 मई को उनके बीच विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ा कि चारों ने मिलकर महेश को डंडे से जमकर पीटा। जिसके बाद महेश ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने फिर खोजकर उससे मारपीट की और हत्या कर दी। आरोपियों ने आगे बताया कि, जब महेश की मौत हो गई, तब उसके शव को रेवा के पास जोंक नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button