
लवन – नगर पंचायत लवन अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी विनोद अनंत का धुआंधार जनसंपर्क जारी है, वहीं विनोद अनंत लवन के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

विदित हो कि विनोद अनंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं शुरू से ही नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं पूर्व में उनकी धर्म पत्नी श्रीमती दीप माला अनंत वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद थी, जो लगातार अपने वार्डों में सक्रिय कार्य कर विभिन्न विकास कराए वही इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए स्वयं चुनावी मैदान मैं शामिल हुए।

विनोद अनंत ने हमारे संवाददाता को बताया कि यदि जिस प्रकार से लोगों ने मुझे आशीर्वाद देकर मेरी धर्मपत्नी को पार्षद बनाया है कांग्रेस की ओर से आज मैं अध्यक्ष पद के लिए खड़ा हूं घर-घर जाकर लोगों से माताएं, बहनें भाइयों से मिलकर आशीर्वाद मांग रहा हूं, यदि नगर वासियों का आशीर्वाद मुझे मिलता है तो निश्चित ही नगर की विकास कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मैं सर्वप्रथम नगर के विकास के लिए ही कार्य करूंगा।




