
( संवाददाता रॉकी साहू ) लवन – 12 अप्रैल – संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर, बाज़ार चौक लवन में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्रीरामचंद्र जी की कृपा और समस्त नगरवासियों के सहयोग से इस पावन अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सुबह श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बाजार चौक मंदिर में प्रभु हनुमान जी की आरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया।
शाम 4 बजे से नगर में भव्य कलश शोभायात्रा बाजार चौक से निकाली गई जो सदर लाइन होते मुख्य मार्ग में सहित नगर भ्रमण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा बाजे-गाजे और भक्ति गीतों के साथ पूरे नगर में निकाली गई। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा, शोभायात्रा में नगरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था श्रद्धालुओं ने कलश धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन धार्मिक एकता और सामूहिक सहयोग का अद्भुत उदाहरण बना हनुमान जन्मोत्सव का यह आयोजन नगरवासियों के लिए श्रद्धा, भक्ति और आनंद का केन्द्र रहा।



