
( संवाददाता रॉकी साहू ) कश्मीर के पहलगाम में गत दिवस हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को डमरू जनपद पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा सोमवार को शांम 7 बजे डमरू के सुभास चौक में श्रद्वांजलिी सभा का आयोजन किया गया और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

उपस्थित लोगो ने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला निर्दोष नागरिकों के साथ-साथ शांति और मानवता पर भी हमला है। इस हमले में रायपुर के एक करोबारी समेत 26 लोगों की जान गई वही लोगो ने केन्द्र सराकर से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग किए ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न दोहराई जाएं सभी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमति प्रमिला साहू, रामलाल साहू, डॉ.सुशील यादव, बंशी लाल साहू, डॉ. टेकराम साहू, लखन जोशी, बलदाऊ साहू, डॉ. रामकुमार साहू, संतोष साहू, हरीश विश्वकर्मा, गिरीश साहू, करण निषाद, लक्ष्मी नारायण साहू, केवल गिर गोस्वामी, द्वारिका साहू के अलावा दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।



