
राकी साहू .छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के दिशानिर्देश पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार में 14 दिसंबर को जनपद सभागार में पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष पद के निर्वाचन का विधिवत किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू मनीष दुबे सुरेश कुमार देवांगन द्वारा चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। जिसमें बलौद बाजार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो आवेदन प्राप्त हुआ अग्नि कुमार निर्मलकर एवं तीरथ कुमार पाठक दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमेअग्नि कुमार निर्मलकर को 49 मत एवं तीरथ कुमार पाठक को 42 मत प्राप्त हुआ इस प्रकार अग्नि कुमार निर्मलकर 7 मतों से विजई घोषित किया गया। विजय घोषित होने पर बलदाऊ प्रसाद साहू, बलराम वर्मा ,जितेंद्र कुमार साहू, परमानंद निषाद, बाबूराम साहू, रमेश कुमार साहू, वीरेंद्र कुमार वर्मा, उत्तम टंडन ,करीम अली खान ,पवन कुमार साहू, देवनारायण वर्मा ,मनोज कुमार मारकंडे, लोकनाथ साहू, आनंद कुमार साहू ,वेद प्रकाश पटेल, गरीबदास दुलेश, कुमार कन्नौजे ,श्रीकुमार यादव ,सालिक राम पटेल ,प्रह्लाद श्रीवास,हरिकिशन वर्मा ,महेंद्र साहू ,थानेश्वर साहू ,भूषण वर्मा ,सीमा वर्मा ,सरोजनी पैकरा, मंजूलता वर्मा, अंबिका केवट ,पूजा वर्मा ,सावित्री वर्मा ,शैलेंद्रि यादव, देवकुमारी राय ,सहित सभी सचिवों के साथ साथ सहायक आंतरिक करोरोपण अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष आर एस मनहरे ने बधाई प्रेषित किया है।




