देश

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जिसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे । अपने संबोधन में गठबंधन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि औरंगजेब ने जो सोमनाथ मंदिर को तोड़ा था उसे मोदी जी द्वारा सोने का बनवाया जा रहा है। हमने राम मंदिर बनाया है और काशी विश्वनाथ को सजाया है। अब मथुरा को भी सजाएंगे। गृहमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी जोर से जय श्री राम का नारा लगाइए कि इटली तक आवाज पहुंचे।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि ”कांग्रेस नेता खरगे कहते हैं कि उप्र और राजस्थान वालों को कश्‍मीर से क्या लेना है। खरगे 80 पार कर गए लेकिन रायबरेली के लोगों को नहीं जान पाए। रायबरेली का बच्‍चा-बच्‍चा कश्‍मीर के लिए अपनी जान दे सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button