
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी हुई है.
बीजेपी 54 सीटों में जीत दर्ज की है और कांग्रेस के खाते में 35 और एक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में सीट आई है. इस बड़ी जीत के साथ आज भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। बीते शाम से ही सोशल मिडिया में इस बात की चर्चा गर्म है की ओपी चौधरी को दिल्ली से अमित शाह का बुलावा आया हैं। हालांकि इस बात को लेकर ओपी ने अपने X अकाउंट से इसे अफवाह बताया हैं।

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी. यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली थी. इस बैठक में ओम माथुर सभी जीते हुए प्रत्याशियों के साथ विशेष चर्चा करने वाले थे. हालांकि इस कार्यक्रम को स्थगित करने की कोई वजह भाजपा की ओर से सामने नहीं आई है।
सीएम चेहरे के बिना चुनाव लड़ी भाजपा
वैसे तो छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा बिना किसी सीएम चेहरे के चुनाव लड़ी थी और पीएम मोदी के नाम पर ही वोट मांगे, लेकिन भाजपा की जीत के बाद कई नाम ऐसे हैं जो सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह ,पूर्व सांसद अरुण साव ,पुर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ,पूर्व आईएएस ओपी चौधरी,का नाम कार्यकर्ताओ की जुबान पर है।




