
डोमार साहू (गिधपुरी) शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार घृतलहरे सरपंच, ग्राम पंचायत अमेठी केशराम ध्रुव अध्यक्ष, शाला प्रबंधन विकास समिति और स्थानीय पंचों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
छात्रों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार नृत्य पेश कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा
सरपंच राजेश घृतलहरे और अन्य अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक पुरुषोत्तम लाल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक जैसे सुरीत ध्रुव, सालिकराम, सावित्री बाई आदि उपस्थित रहे।




