खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत विधायक संदीप साहू ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर सी बी आई जांच की मांग की

कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खर्वे में बीते 4 महीनों के भीतर 8 लोगों की हुई सिलसिलेवार संदिग्ध मौतों ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए विधायक संदीप साहू ने छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र सौंपकर घटना की सी बी आई एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की पुरजोर मांग की है विधायक संदीप साहू ने अपने पत्र में ग्रामीणों के हवाले से बताया है कि आरोपी रामसहाय जायसवाल द्वारा शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या की गई है ग्रामीणों के बीच लंबे समय से गड़े-धन की तलाश अंधविश्वास और बलि जैसी तांत्रिक अनुष्ठान गतिविधियों को लेकर चर्चाएं व्याप्त रही हैं विधायक ने यह भी आशंका जताई है कि इस अपराध में आरोपी रामसहाय के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनके इशारे पर यह तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं वही पत्र के माध्यम से ग्रामीणों का मानना है कि इतने कम समय में 8 लोगों की मौत सामान्य नहीं है और आरोपी द्वारा पुलिस को दिए जा रहे बयान पूरी तरह भ्रामक हैं जिनसे ग्रामीण कतई सहमत नहीं हैं
विधायक संदीप साहू ने शासन से आग्रह किया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की सी बी आई एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और ग्रामीणों को न्याय मिल सके इस पत्र के बाद अब पूरे जिले में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों की निगाहें अब शासन के अगले कदम पर टिकी हैं



